डंपर से टकराई हरियाणा रोडवेज बस, 12 सवारियां घायल(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 19 Nov, 2019 12:53 PM

देर सायं कुरुक्षेत्र रोड पर गांव बिलोचपुरा के समीप बिना रिफ्लैक्टर के सड़क पर खड़े एक डम्पर से रोडवेज की बस टकराने से बस में सवार 10-12 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस की कंडक्टर......

पिहोवा (बंसल) : देर सायं कुरुक्षेत्र रोड पर गांव बिलोचपुरा के समीप बिना रिफ्लैक्टर के सड़क पर खड़े एक डम्पर से रोडवेज की बस टकराने से बस में सवार 10-12 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस की कंडक्टर साइट का आधा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मलकीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर मौके पर 2 एंबुलैंस व पुलिस की गाड़ी में बिठाकर उन्हें तुरंत उपचार के लिए पिहोवा के निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

1 व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बस में सवार घायल दीपक शर्मा निवासी कैथल व दिनेश कुमार निवासी पिहोवा ने बताया कि वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एम.एससी. फाइनल में पढ़ रहे हैं। आज पौने 6 बजे वे थर्ड गेट से पिहोवा आने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुए थे।

बस में लगभग 40-50 लोग सवार थे। जैसे ही बस गांव बिलोचपुरा के समीप पहुंची तो सड़क पर एक डम्पर खड़ा था। डम्पर चालक ने अपने डम्पर के पीछे कोई भी रिफ्लैक्टर या सुरक्षा प्रबंध नहीं किए हुए थे। अंधेरा होने के कारण बस सीधी सड़क पर खड़े डम्पर से जा टकराई।

थानाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि बस चालक कृष्ण निवासी गांव हरिगढ़ भौरख सहित पिहोवा निवासी अशोक कुमार, दिनेश कुमार, हितेश कुमार निवासी पपनावा, दीपक शर्मा निवासी कैथल, देसराज निवासी सहारनपुर, कुलदीप निवासी क्योडक सहित अन्य कई लोग घायल हुए है। दुर्घटना के पश्चात डम्पर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस सभी घायलों के बयान कलमबद्ध कर रही है तथा उसके बाद फरार डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!