Haryana Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हरियाणावासी हो जाए तैयार, इस दिन से करवट लेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Dec, 2024 08:47 AM

haryana residents should be ready for the harsh cold

हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पहाड़ों से आ रही हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के दो जिलों महेंद्रगढ़ और रोहतक में दिन और रात सबसे अधिक सर्द रही।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पहाड़ों से आ रही हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के दो जिलों महेंद्रगढ़ और रोहतक में दिन और रात सबसे अधिक सर्द रही। रोहतक में दिन का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। अब प्रदेश में रात का तापमान सामान्य श्रेणी में आ गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

PunjabKesari

 7-8 को छा सकते हैं बादल

बता दें कि आज से 6 दिसंबर तक ठंडी उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा छाने के भी आसार हैं। 7 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो जाएगी। 7-8 को आंशिक बादल छा सकते हैं।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन होने से बादल छाने की संभावना है, जिससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!