PM मोदी से मिलने पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर होगी चर्चा

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2020 10:49 AM

haryana news manohar lal khattar reached to meet pm modi

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कल से दिल्ली दौरे पर है। कल उन्होंने कई बड़े नेताओं से मुलाकात की वहीं आज सीएम खट्टर प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार

दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कल से दिल्ली दौरे पर है। कल उन्होंने कई बड़े नेताओं से मुलाकात की वहीं आज सीएम खट्टर प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मोहर भी पीएम मोदी से चर्चा के बाद लग सकती है।

दरअसल इस मुलाकात के पीछे बड़ी वजह हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर फंसा पेंच है। अभी तक नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए नाम तय नहीं हो पाया है।लॉकडाउन के बाद मनोहर लाल 24 जून दिल्ली गए थे और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े अधिकारियों से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।  

मुख्यमंत्री मनोहर लाल गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल सकते हैं। इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर जो पेंच फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने के लिए मुलाकात होना जरूरी है। प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर जिस तरह की दिल्ली और हरियाणा के नेताओं के बीच गहमागहमी चल रही है उससे साफ है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस बारे में अंतिम फैसला करेंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!