हरियाणा में 'उड़न खटोले' में दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, हेलीकॉप्टर देखने उमड़े लोग

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Feb, 2025 04:55 PM

haryana news groom arrived in a helicopter to pick up the bride in nuh

हरियाणा के नूंह के एक गांव में एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंचा। दूल्हे के साथ उनकी दो बहनें और एक भाई भी सवार थे। हेलीकॉप्टर जैसे ही गांव में पहुंच पूरे गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेवात में यह उड़न खटोले वाली शादी...

डेस्कः हरियाणा के नूंह के एक गांव में एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंचा। दूल्हे के साथ उनकी दो बहनें और एक भाई भी सवार थे। हेलीकॉप्टर जैसे ही गांव में पहुंच पूरे गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेवात में यह उड़न खटोले वाली शादी चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

21 फरवरी को हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक यह शादी 21 फरवरी को थी। गांव आकेडा निवासी मोहम्मद तारीफ जो हरियाणा पुलिस में है उनकी बेटी नसीमा खान का रिश्ता साहिब खान से तय हुआ था। साहिब के पिता ने पहले ही प्रशासन से इसकी अनुमति ली। इसके बाद एक निजी कंपनी से किराये पर हेलीकॉप्टर मंगाया। साहिब खान अपनी दुल्हन को लेने शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे गांव पहुंचा। गांव में हेलिकाप्टर आने के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम करीब 4 बजे दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर ने आंकेड़ा गांव से उड़ान भरी और महज 15 मिनट में कोराली गांव में लैंड कर गया।

शादी को यादगार बनाने के लिए यह तरीका चुनाः दूल्हा 

दूल्हा मोहम्मद साहिब खान ने बताया कि अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए यह तरीका चुना। वहीं, दूल्हा के पिता शमशेर खान ने बताया कि रिश्ता से होने के बाद उनके लड़के साहिब का काफी दिनों से यह मन था कि वह अपनी बारात हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे। साहिब ने हमें नहीं बताकर अपने दोस्तों को यह बात बताई। उसके दोस्तों से ही परिवार के अन्य लोगों को हेलीकॉप्टर की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बेटे की खुशी के लिए हेलीकॉप्टर  बुक कर दिया।

बीए का छात्र है लड़का 

दूल्हा के पिता ने कहा कि उनका लड़का अभी बीए का छात्र है, जबकि लड़की ने 12वीं कक्षा पास करनी है। उन्होंने बताया कि जो दुल्हन बनकर उनके घर में आई है, वह उनके साले की लड़की है। पहले से ही एक-दूसरे के परिवार से उनका रिश्ता जुड़ा हुआ था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!