हरियाणा चुनाव: भाजपा का बड़ा ऐलान- 29 को कर देंगे 90 उम्मीदवारों की घोषणा

Edited By Shivam, Updated: 25 Sep, 2019 07:05 PM

haryana elections bjp s big announcement will announce 90 candidates on 29

हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। भाजपा ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 90 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तारीख 29 सितंबर तय की है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा की...

नई दिल्ली: हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। भाजपा ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 90 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तारीख 29 सितंबर तय की है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा की टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक की। दो राउंड में होने वाली इस बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि हम 29 सितंबर को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा किसी मंत्री, विधायक या सांसद के रिश्तेदारों अथवा परिजनों को टिकट नहीं दी जाएगी। बराला ने स्पष्ट किया कि किसी मेयर को भी टिकट नहीं दिया जाएगा। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर, सीएम मनोहर लाल, प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला सहित मौजूद रहे, जिन्होंने उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!