Haryana Election Results: हरियाणा में हैट्रिक...लोकसभा में हाफ के बाद भी BJP नहीं हुई साफ, CM बदलना रहा 'मास्टरस्ट्रोक'

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Oct, 2024 08:08 PM

haryana election results

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल कर ली है। सारे एग्जिट पोल को झुठलाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सूबे में लगातार तीसरी बार सरकार बना ली है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल कर ली है। सारे एग्जिट पोल को झुठलाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सूबे में लगातार तीसरी बार सरकार बना ली है। राज्य की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। लोकसभा में हाफ के बाद भी बीजेपी साफ नहीं हुई।

कांग्रेस ने रिजल्ट को चौंकाने वाला बताया है। वहीं सीएम सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है। BJP की बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया और जीत पर बधाई दी।

रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। इससे पहले शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी। जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 46 सीटों तक पहुंच गई।लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल व जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे हो गई हैं।

 

जानें कौन किस पार्टी से जीता----

बीजेपी  कांग्रेस  निर्दलीय इनेलो
जींद से कृष्ण लाल मिड्डा जीते नूंह से आफताब अहमत जीते गन्नौर से देवेंद्र कादियान  आदित्य     देवीलाल
हांसी से विनोद भयाना जीते जुलाना से विनेश फोगाट जीती हिसार से सावित्री जिंदल अर्जुन चौटाला 
खरखौदा से पवन खरखौदा जीते  पिहोवा से मंदीप चट्ठा जीते बहादुरगढ़ से राजेश जून   
सफीदो से रामकुमार गौतम  थानेसर से अशोक कुमार जीते    
पूंडरी से सतपाल जाम्बा शाहबाद से  रामकरण काला जीते    
भिवानी से घनश्याम सर्राफ   फिरोजपुर झिरका से मामन खान    
फरीदाबाद से विपुल गोयल  पुन्हाना से मोहम्मद इल्यास जीते    
रादौर से श्याम सिंह राणा नारायणगढ़ से शैली चौधरी जीती    
घरोड़ा से हरविंद्र कल्याण कैथल से आदित्य सुरजेवाला जीते    

राई से कृष्णा गहलावत

रतिया से जरनैल सिंह    

सोनीपत से निखिल मदान 

टोहाना से परमवीर सिंह    

नरवाना से कृष्ण कुमार

कालांवाली से शीशपाल    

पलवल से गौरव गौतम 

हथीन से मोहद इसरैल    

बरवाला से रणवीर गंगवा 

गढ़ी सांपला से भूपेंद्र हुड्डा    

कालका से शक्ति रानी 

सिरसा से गोकुल सेतिया    

इसराना से कृष्ण लाल पंवार

अंबाला शहर से निर्मल सिंह    

समालखा से मनमोहर भड़ाना

उकलाना नरेश सेलवाल    

बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह

पृथला से रघुवीर तेवतिया    

तिगांव से राजेश नागर 

महम से बलराम डांगी    

ताशोम श्रुति चौधरी 

लोहारू से राजबीर फरटिया    

लाडवा से नायब सैनी 

बरोदा से इंदुराज नरवाल    

दादरी से सुनील सतपाल सांगवान

ऐलनाबाद से भारत सिंह बेनीवाल    
फरीदाबाद (NIT) से सतीश कुमार पंचकूला से चंद्रमोहन     

गुरुग्राम से मुकेश शर्मा

बादली से कुलदीप बत्स     

गोहाना से अरविंद शर्मा

मुलाना से पूजा    

पटौदी से बिमला चौधरी

साढ़ौरा से रेणु बाला    

नलवा से रणधीर पनिहार 

कलानौर से शकुंतला खटक    

नीलोखेड़ी से भगवान दास 

फतेहाबाद से बलवान सिंह     

भवानीखेड़ा से कपूर सिंह

जगाधरी से अकरम खान    

अंबाला से अनिल विज

बेरी से रघुवीर सिंह कादियान    

पानीपत से महिपाल ढांडा

नांगल चौधरी से मंजू चौधरी     

उचाना कलां से देवेंद्र अत्री

आदमपुर से चंद्रप्रकाश     

बाढ़ड़ा से उमेद सिंह

कलायत से विकास सहारण    

महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह 

गुहला से देवेन्द्र हंस    

नारनौंल से ओम प्रकाश यादव 

नारनौंद से जस्सी पेटवार     
होडल से हरिंद्र सिंह
 
झज्जर गीता भुक्कल    
बड़खल से धनेश अदलखा
 
रोहतक से भरत भूषण बत्रा    
करनाल से जगमोहन आनंद
 
     
पानीपत से प्रमोद विज
 
     
असंध से योगेद्र सिंह राणा
 
     
अटेली से आरती राव 
 
     
कोसली से अनिल यादव
 
     
रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव
 
     
यमुनानगर से घनश्याम दास
 
     
बावल से कृष्ण कुमार
 
     
सोहना से तेजपाल तंवर
 
     
बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा
 
     
इंद्री से रामकुमार कश्यप 
 
     


रुझानों में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से पीछे चल रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से आगे चल रहे हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% वोटिंग हुई थी, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है।


रुझानों में हरियाणा की स्थिति-----

पार्टी रुझानों में आगे जीत
कांग्रेस  37  
बीजेपी  48  
जेजेपी-ASP 0  
इनेलो-बसपा 2  
आप 0  
अन्य 3  


बता दें कि 22 जिलों में 93 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीट की काउंटिंग के लिए 2-2 सेंटर और बाकी 87 सीटों के लिए एक-एक सेंटर बनाया गया है। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% फीसदी वोटिंग हुई है, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है। कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं। हरियाणा में जो ट्रेंड है, वो भाजपा के पक्ष में जा रहा है।

दरअसल 2000 से 2019 तक हरियाणा में हुए 5 विधानसभा चुनाव में दो बार ऐसा हुआ, जब वोटिंग प्रतिशत गिरा या फिर उसमें 1% तक की मामूली बढ़ोतरी हुई। दोनों ही बार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी। उसका फायदा उस समय सत्ता में रही पार्टी को मिला।

जानें VIP सीटों पर क्या है स्थिति-----

सीट  उम्मीदवार जीत
अंबाला कैंट अनिल विज   जीते
तोशाम श्रुति चौधरी जीते
हिसार  सावित्री जिंदल जीते
आदमपुर  भव्य बिश्नोई हार
जुलाना विनेश फोगाट जीत
उचाना दुष्यंत चौटाला  हारे
लाडवा नायब सैनी जीते
अटेली  आरती राव जीते
सिरसा गोपाल कांडा हारे
गढ़ी सांपला किलोई भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा जीते


एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बड़ी हार मिलती नजर आ रही थी, तो वहीं बीजेपी के नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया था कि 8 अक्टूबर को जब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे तो बीजेपी ही राज्य में सरकार बनाएगी। हमें पूर्ण विश्वास है, हमने हरियाणा को गति देने का काम किया है। 

कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी- भूपेंद्र हुड्डा

दूसरी ओर हरियाणा के पूर्व सीएम ओर कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने भी दावा किया था कि कांग्रेस एग्जिट पोल के आंकड़ों से भी ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब से हमने चुनाव प्रचार शुरु किया है, तब से मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल में बढ़त का मेन फैक्टर 2005-2014 की हमारी उपलब्धियां और 2014-2024 तक भाजपा सरकार की विफलताएं हैं। हम बेरोजगारी, शिक्षा और सुरक्षा पर काम करेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!