Haryana : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कानून बनाने की उठी मांग, खाप प्रतिनिधियों ने भूपेंद्र हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Aug, 2026 07:18 PM

haryana demand raised for legislation on live in relationships khap representa

हरियाणा में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सर्व जातीय खाप प्रतिनिधियों ने विधानसभा में कानून बनाने

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सर्व जातीय खाप प्रतिनिधियों ने विधानसभा में कानून बनाने की मांग उठाई है। सोमवार को खाप प्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने उनके डी-पार्क स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

खाप प्रतिनिधियों ने मांग की कि समाज का ताना-बाना मजबूत बनाए रखने के लिए लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर विधानसभा में नया कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह कानून हिंदू मैरिज एक्ट की तर्ज पर बनाया जाना चाहिए, ताकि सामाजिक और पारिवारिक व्यवस्था को लेकर स्पष्ट प्रावधान किए जा सकें।

खाप प्रतिनिधियों ने बताया कि इस मांग को लेकर वे सरकार के कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं और उन्हें ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। अब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने भी अपनी मांग रखी है। खाप प्रतिनिधियों के अनुसार, हुड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को विधानसभा में उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसी को लेकर सर्व जातीय खापों के प्रधान और प्रतिनिधि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर पहुंचे थे। प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि विधानसभा के मानसून सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा होगी और सरकार से कानून बनाने की मांग रखी जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!