हरियाणा कांग्रेस अनुशासन समिति का गठन, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक बने चेयरमैन, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Oct, 2025 07:51 PM

haryana congress disciplinary committee formed

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति का गठन कर दिया है।

डेस्क : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया है। इस समिति के चेयरपर्सन धर्मपाल मलिक होंगे। अन्य सदस्यों में अकरम खान, कैलाशो सैनी, अनिल धंतोरी और एडवोकेट रोहित जैन शामिल हैं। 

एडवोकेट रोहित जैन को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह समिति संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और शिकायतों की जांच से जुड़े मामलों को देखेगी। इस आदेश पर हस्ताक्षर AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किए हैं।

बता दें कि वरिष्ठ नेता धर्मपाल मलिक (82) को समिति का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वे सोनीपत से 1984 और 1991 में दो बार सांसद रह चुके हैं। वह 1992 से 1997 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं। समिति में कैलाशो सैनी (63), पूर्व इनेलो सांसद व भाजपा में रह चुकी हैं। कांग्रेस नेता अनिल धंतौड़ी (50), शाहबाद से 2009 में विधायक रह चुके हैं।

अकरम खान और अनिल जैन का राजनैतिक सफर

वहीं अकरम खान के परिवार का राजनैतिक इतिहास रहा है। उनके पिता चौधरी मोहम्मद असलम खान पोसवाल (मुस्लिम गुर्जर) यमुनानगर जिले के छछरौली से लगातार 2 बार 1987 व 1991 में कांग्रेस से विधायक बने थे। जब हरियाणा में 1987 के चुनाव में जनता दल की लहर के समय कांग्रेस पार्टी के केवल 5 विधायक जीते थे, तब चौधरी साहब उन 5 में से एक थे। अकरम खान के दादा चौधरी अब्दुल रसीद, करीब 25 साल तक ब्लॉक समिति के चैयरमेन रहे। एडवोकेट रोहित जैन अंबाला के मॉडल टाउन में रहते हैं। वह 4 बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान रहे हैं और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!