Haryana: बस यात्रियों को दिवाली पर CM सैनी का तोहफा, Free में कर सकेंगे यात्रा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Oct, 2025 07:06 PM

haryana cm saini diwali gift to bus passengers free travel

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि दिवाली तक ये बसें पूरी तरह मुफ्त चलाई जाएंगी और यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि दिवाली तक ये बसें पूरी तरह मुफ्त चलाई जाएंगी और यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गीता की प्राकट्य स्थली ज्योतिसर से बस में बैठकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेकेंड गेट तक की यात्रा भी की। यात्रा के दौरान वे बस में बैठे आम नागरिकों से मिले और हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस पहल को "मील का पत्थर" बताया और कहा कि यह बसें न केवल अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव बल्कि सूर्यग्रहण मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भी यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर के अलावा इसके आसपास के गांवों और चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी ये बसें चलाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह पहल प्रदेश को ‘जीरो प्रदूषण’ की दिशा में आगे ले जाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और पर्यटन को बढ़ावा देने की यह एक साथ पहल है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को इससे काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि कुरुक्षेत्र न केवल एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, बल्कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहाँ गीता महोत्सव और सूर्यग्रहण मेले के लिए आते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!