'पार्टी में कोई अंदरूनी कलह नहीं...', हरियाणा सीएम बोले- तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

Edited By Parminder Kaur, Updated: 30 Sep, 2024 12:50 PM

haryana cm said bjp government will be formed for the third time

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कोई अंदरूनी कलह नहीं है और उनका विश्वास है कि पार्टी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी। मतदाता कांग्रेस की "झूठ की दुकान" को स्थापित नहीं होने देंगे। सैनी ने...

हरियाणा डेस्क. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कोई अंदरूनी कलह नहीं है और उनका विश्वास है कि पार्टी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी। मतदाता कांग्रेस की "झूठ की दुकान" को स्थापित नहीं होने देंगे।

सैनी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की 'हरियाणा संकल्प यात्रा' के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा- "हरियाणा में अब तक कांग्रेस का कोई भी वरिष्ठ नेता प्रचार नहीं कर रहा था और अब गांधी राजनीतिक पर्यटन पर निकल पड़े हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने राज्य में जो विकास किया है। उसे देखने के लिए राहुल गांधी का स्वागत है, लेकिन उन्हें भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में व्याप्त "खर्ची" और "पर्ची" से जुड़े मुद्दों का सामना करना पड़ेगा।


भाजपा के दो वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत सिंह और अनिल विज के शीर्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने के बीच पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरों पर सैनी ने कहा कि भाजपा एकजुट है। कोई अंदरूनी कलह नहीं है, कोई गुटबाजी नहीं है, हम सब एकजुट हैं।

सैनी को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा- "वे (सिंह और विज) हमारे वरिष्ठ नेता हैं और हमारे चुनाव अभियान में सबसे आगे हैं। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, कोई भी अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। संसदीय बोर्ड फैसला करेगा और जो भी फैसला होगा वह हम सभी को स्वीकार्य होगा। कोई लड़ाई नहीं है, कोई लड़ाई नहीं होगी।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!