हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, फसल सिंचाई के लिए अब दिन में भी मिलेगी बिजली

Edited By Isha, Updated: 10 Jan, 2024 06:35 PM

haryana cm manohar lal big farmer friendly decision on tube wells

बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन किया। किसान अब दिन के समय में अपने खेतों में पानी दे सकेंगे। अब सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 2 शिफ्टों में बिजली...

चंडीगढ़(धरणी): बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन किया। किसान अब दिन के समय में अपने खेतों में पानी दे सकेंगे। अब सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 2 शिफ्टों में बिजली मिलेगी। इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।  

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बढ़ती ठंड के कारण किसानों द्वारा अपने खेतों में पानी देने में आ रही परेशानी को दूर करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन किया है। अब किसानों को दिन के समय में 2 शिफ्टों में बिजली मिलेगी, जिससे किसान रात को बजाय अब दिन के समय में अपने खेतों में पानी दे सकेंगे।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने दिए निर्देश

मनोहर लाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाए। सरकार के इस निर्णय से किसानों को बहुत बड़ा लाभ होगा। पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर से किसानों द्वारा सरकार को इस परेशानी से अवगत कराया जा रहा था, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!