राजतंत्र को खत्म कर सेवा करने के लिए मैदान में आए हैं- अंकित अल्घ

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 May, 2024 05:55 PM

jan sewak kranti party reached nuh for election campign

गुड़गांव में लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र चल रहा है। इस राजतंत्र को खत्म करने के लिए ही जन सेवक क्रांति पार्टी जनता के बीच आई है। यह बात पार्टी के संस्थापक अंकित अल्घ ने कही।

गुड़गांव,(ब्यूरो): गुड़गांव में लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र चल रहा है। इस राजतंत्र को खत्म करने के लिए ही जन सेवक क्रांति पार्टी जनता के बीच आई है। यह बात पार्टी के संस्थापक अंकित अल्घ ने कही। वे नूंह के गांव बीवां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को जाति के बीच बांट रही है और इसके आधार पर ही वोट मांग रही है, लेकिन जन सेवक जनता के बीच उनकी सेवा करने के लिए आई है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में एकता और शांति बनाए रखना चाहते हैं।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पार्टी के संस्थापक अंकित अल्घ ने कहा कि भाजपा जहां राजतंत्र के रूप में जनता को अपना गुलाम बनाना चाहती है तो वहीं, कांग्रेस  और जजपा भी कलाकारों को लाकर जनता के वोट बटोरना चाहती है। यह जनता के बीच जाकर उन्हें लुभावने सपने दिखाकर उन्हें ठगने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता समय के साथ-साथ इन नेताओं की मंशा को भी समझ चुकी है और अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता किसी नेता को नहीं बल्कि अपने सेवक को चुनाव में विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनसेवक के रूप में उनकी पार्टी ने विजय यादव को लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है और इस बार जनता इसी जनसेवक को देश की सबसे बड़ी संसद में पहुंचाने का मन बना चुकी है।

 

जनसभा के बाद जन सेवक क्रांति पार्टी के पदाधिकारियों ने फिरोजपुर झिरका और नूंह का रुख कर लिया। यहां उन्होंने पिछले दिनों हुई एक युवक की हत्या पर जहां अपना शोक प्रकट किया वहीं, डोर-टू-डाेर जाकर लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही उनकी हर परिस्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान जनता का समर्थन उन्हें मिला है। गांव बीवां में सभा का आयोजन जन सेवक फेईम अली ने किया।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!