Edited By Isha, Updated: 15 May, 2024 06:04 PM

जिले में गांव मुआना में तांत्रिक क्रिया के संदेह में एक भाई ने दूसरे भाई के साथ मारपीट की और कान को दांत से काट कर अलग कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींदः जिले में गांव मुआना में तांत्रिक क्रिया के संदेह में एक भाई ने दूसरे भाई के साथ मारपीट की और कान को दांत से काट कर अलग कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुआना निवासी सोहनलाल ने बताया कि उसकी भाई विनोद उसके घर पर तांत्रिक क्रिया करवाने का संदेह जता कर रंजिश रख रहा है। उसी रंजिश के चलते विनोद ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए उसका दांत से कान काट कर अलग कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे विनोद के चंगुल से छुडाया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सोहनलाल की शिकायत पर विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।