'स्मार्ट' बनेंगे 10 हजार आबादी वाले गांव, शहर की तर्ज पर होगा विकासः रणबीर गंगवा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Mar, 2025 04:46 PM

haryana cabinet minister ranbir singh gangwa reached sirsa

रियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा आज सिरसा पहुंचे और कुम्हार धर्मशाला में मंत्री रणबीर गंगवा का सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर मंत्री रणबीर गंगवा का जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि...

सिरसा (सतनाम सिंह) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा आज सिरसा पहुंचे और कुम्हार धर्मशाला में मंत्री रणबीर गंगवा का सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर मंत्री रणबीर गंगवा का जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हरियाणा प्रदेश बनने के बाद से लेकर अब तक कोई भी पार्टी ऐसी नहीं रही है, जिसकी लगातार तीसरी बार सरकार बनी हो। भाजपा ही अकेली पार्टी है, जिसने देश व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। इस गरीब परिवार ने कभी सरकारी नौकरी के बारे में सोचा तक नहीं था, उस परिवार में आज सरकारी नौकरी देने का काम इस सरकार ने किया है। ये सब जनता के विश्वास व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। सर्वप्रथम उन्होंने हिंदू नववर्ष की सभी को शुभकामनाएं दी।

बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखाः मंत्री 

 मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में 2.5 लाख करोड़ का बजट पारित किया है, जिसमें किसान, मजदूर, व्यापारी, गरीब सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। सरकार ने अपने संकल्प पत्र में जो वायदे किए थे, उन्हें अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। बजट में योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए पूरा प्रावधान किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट प्रदेश के विकास को और गति देगा।

10 हजार आबादी वाले गांव को बनाएंगे स्मार्टः गंगवा

रणबीर गंगवा ने कहा कि पूरे प्रदेश में सामान विकास होगा। विकास कार्यों के चलते जनता को नहीं असुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों की एक साल में मरम्मत होगी। हर जिले में एक सड़क स्मार्ट रोड बनेगी। मंत्री ने कहा कि हर घर में नल और नल में स्वच्छ जल का संकल्प पूरा करेंगे। 10 हजार आबादी वाले गांव को स्मार्ट गांव बनाएंगे। ऐसे गांवों में शहर की तर्ज पर विकास कार्य होगा। 

विकास को लेकर गंगवा ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

शहर में विकास को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में रणबीर गंगवा ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विभाग की छवि को सुधारा जाए। रणबीर गंगवा ने कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री रणबीर गंगवा ने यह भी कहा है कि अगर निर्माण सामग्री की क्वालिटी में किसी तरह की कमी पाई गई तो अधिकारी के खिलाफ  सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

कांग्रेस पर किया हमला

कांग्रेस के बजट को लेकर भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के पास करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि एक गुट बन गई है, जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शैलजा और सुरजेवाला का गुट बना हुआ है। कांग्रेस ने गरीबों के साथ धोखा किया है। अपनी सत्ता में कांग्रेस ने नौकरी बेचने का काम किया है। एमएसपी के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री गंगवा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। पंजाब या अन्य राज्यों में स्थिति अलग हो सकती है। सरकार द्वारा यूट्यूब से कुछ गीत हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हीं गीतों को हटाया गया है, जो युवाओं के हितार्थ नहीं थे। सरकार देश व प्रदेश में एक समान विकास करवा रही है, जिससे जनता के मन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!