हरियाणा : 4 जिले 1 से 6 घंटे तक बने रहे गैस चैंबर, एक्यूआई पहुंचा 500

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Oct, 2020 11:07 AM

haryana 4 districts remain gas chambers for 1 to 6 hours aqi reaches 500

हरियाणा में वायु प्रदूषण वीरवार को बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। प्रदेश के चार जिले चरखीदादरी, फरीदाबाद, जींद और गुरुग्राम एक से छ घंटे तक गैस चैंबर बने रहे। इस अवधि में इन चारों जिलों का एक्युआई 500 अंकों के अधिकतम...

रोहतक : हरियाणा में वायु प्रदूषण वीरवार को बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। प्रदेश के चार जिले चरखीदादरी, फरीदाबाद, जींद और गुरुग्राम एक से छ घंटे तक गैस चैंबर बने रहे। इस अवधि में इन चारों जिलों का एक्युआई 500 अंकों के अधिकतम स्तर पहुंच गया। 

बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह 4 से 10 बजे तक  गुरुग्राम का एक्यूआई 500 रहा।इसके बाद धूप खिलने से वायु प्रदूषण में गिरावट आई लेकिन रात को फिर से हवा खराब होने लगी। सीजन में पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा है। 4 जिले यहां डार्क रेड जोन में पहुंचे। वहीं 12 जिले रेड जोन में रहे। इन जिलों का एक्यूआई 300 से 400 के बीच में रहा। हरियाणा में गुरुग्राम सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां रात 8 बजे औसत एक्यूआई 425 दर्ज किया गया। हवा में धूल के कणों की संख्या भी बढ़ गई है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। बढ़ते प्रदूषण से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।              

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!