Haryana Corona Case Update: हरियाणा के इस जिले में कोरोना की दस्तक, सामने आए इतने केस

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Jun, 2025 06:48 PM

haryana corona case 4 corona patients in rewari

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर लौट आया है। 25 जून तक की गई 94 सैंपलों की जांच में 4 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

Corona Case In Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर लौट आया है। 25 जून तक की गई 94 सैंपलों की जांच में 4 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। खास बात यह है कि इन चारों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि ये सभी मरीज खांसी, जुकाम और बुखार जैसी सामान्य लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

संक्रमित मरीजों का विवरण

  • गोकुलगढ़ निवासी 47 वर्षीय पुरुष
  • बिठवाना गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग
  • फिदेड़ी गांव की 25 वर्षीय महिला
  • कालूवास गांव की 26 वर्षीय महिला
  • जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

सावधानी के तौर पर सभी संक्रमितों के सैंपल एम्स की लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई नया वेरिएंट तो सामने नहीं आया है।

जिले में अब तक कुल 8 केस

अब तक जिले में कुल 8 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। पहले के चार मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि फिलहाल 4 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और सतर्कता बरतें।

कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की अपील

डिप्टी सीएमओ डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और हाथ धोने जैसे उपायों को दोबारा अपनाएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!