नाबालिगा को अकेली देख युवक ने की घिनौनी हरकत

Edited By Updated: 25 Nov, 2016 12:23 PM

haryana  faridabad  attempt to rape  police

शहर में रहने वाली एक नाबलिग लड़की के घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करना शुरू कर दिया। जिस पर बच्ची

फरीदाबाद (सूरजमल) : शहर में रहने वाली एक नाबलिग लड़की के घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करना शुरू कर दिया। जिस पर बच्ची के शोर मचाने पर उसके ताऊ के आ जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गये। उसने परिजनों को बता दिया है। 

 

इसके बाद आरोपी एक रेहड़ीवाला बनकर उसके घर के बाहर पहुंच गया। आरोपी को नाबालिग ने पहचान लिया। जिस पर उसने शोर मचा दिया, आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची ने परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एक 12 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहां है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। उसने बताया कि वह डबुआ कॉलोनी में अपने माता-पिता व छोटी बहन के साथ रहती है। एक नवंबर को शाम करीब छह बजे माता पिता काम पर गए हुए थे। वह घर में छोटी बहन के साथ खेल रही थी। तभी करीब 30 वर्षीय व्यक्ति उनके घर में आया। 

 

उसने बच्ची से कहा कि उसे उसके पापा ने किसी काम से भेजा है। उसने पीने के लिए पानी मांगा। बच्ची जैसे ही पानी लेने रसोई की ओर गई। वह पीछे से पहुंच गया। उसने बच्ची से गलत हरकत करने की कोशिश की। तभी बच्ची जोर से चिल्लाई। आवाज सुनकर पड़ोस के घर से बच्ची के ताऊ मौके पर पहुंच गए। उसे देखकर आरोपी भाग खड़ा हुआ। गत 23 नवम्बर को वह व्यक्ति सब्जी की रेहड़ी लेकर बच्ची के घर के आगे से गुजरा। बच्ची ने उसे पहचान लिया और माता-पिता को बता दिया। उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!