Hansi News: हत्या प्रयास के मामले में हांसी भाजपा उमरा मंडल के अध्यक्ष गिरफ्तार, लाइसैंसी रिवाल्वर से किया था फायर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Aug, 2025 06:16 PM

hansi bjp umra mandal president arrested in firing case

हांसी पुलिस ने गांव देपल में नाली के विवाद को लेकर हत्या प्रयास के मामले में आरोपी विजय को गिरफ्तार किया है।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी पुलिस ने गांव देपल में नाली के विवाद को लेकर हत्या प्रयास के मामले में आरोपी विजय, पुत्र रामबीर, निवासी देपल को गिरफ्तार किया है। थाना सदर हांसी में तैनात एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी ने 23 अगस्त को सुबह गली में नाली के विवाद को लेकर अपने लाइसैंसी रिवाल्वर से अपने पड़ोसी प्रवेश, निवासी देपल, को जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लाइसैंसी रिवाल्वर, तीन राउंड कारतूस और एक खाली खोल बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!