खिलाड़ी मनु खटकड़ की मां को किया सम्मानित, सीएम सैनी ने दिया प्रशंसा पत्र

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Jan, 2025 05:32 PM

gurugram nayab singh saini honored player manu khatkar mother

गुरुग्राम में वीरमाता जिजाबाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने हरियाणा के खिलाड़ी मनु खटकड़ की माता सुमन देवी को सम्मानित किया गया।

डेस्कः गुरुग्राम में वीरमाता जिजाबाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्रीडा भारती की ओर से ओलंपियन खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची माताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने हरियाणा के खिलाड़ी मनु खटकड़ की माता सुमन देवी को सम्मानित किया गया।

मनु के चाचा मा. प्रदीप खटकड़ ने बताया कि आयोजन कमेटी की ओर से निमंत्रण पत्र भेजकर सुमन देवी को सम्मानित करने के लिए बुलाया था। सीएम नायब सिंह सैनी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओलंपियन की माताओं को सम्मानित किया गया, ये हमारे लिए गर्व की बात है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!