टेक्निकल ग्लिच के कारण MobiKwik में 40 करोड़ की धोखाधड़ी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 18 Sep, 2025 01:51 PM

gurgaon news 40 crore fraud in mobikwik 6 accused arrested

मोबाइल पेमेंट कंपनी MobiKwik की पेमेंट एप में तकनीकी खराबी का फायदा उठाकर मेवात के रहने वाले शातिर ठगों ने कंपनी को 40 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया।

डेस्कः मोबाइल पेमेंट कंपनी MobiKwik की पेमेंट एप में तकनीकी खराबी का फायदा उठाकर मेवात के रहने वाले शातिर ठगों ने कंपनी को 40 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया। गुरुग्राम पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कंपनी के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, MobiKwik एप्लिकेशन में एक तकनीकी गड़बड़ी पाई गई, जिसका फायदा कुछ पंजीकृत व्यापारियों और अज्ञात व्यक्तियों ने उठाया। इस खामी के कारण असफल लेन-देन भी सफल के रूप में दिखाए जा रहे थे। कई MobiKwik व्यापारियों ने जानबूझकर इस खामी का फायदा उठाते हुए लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए, जबकि ग्राहकों के खातों से पैसे काटे नहीं गए।

PunjabKesari

धोखाधड़ी से कंपनी को 40 करोड़ का नुकसान

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर 2025 को खातों का मिलान करते समय संदिग्ध लेन-देन मिले। जांच में पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण ग्राहक के बैंक या ऐप वॉलेट में बैलेंस न होने पर भी ट्रांजेक्शन सफल हो रहा था, यहां तक कि गलत पासवर्ड डालने पर भी लेन-देन पूरा हो रहा था। इस धोखाधड़ी से कंपनी को 40 करोड़ 22 लाख 32 हज़ार 210 रुपए का नुकसान हुआ है, जो आगे और बढ़ सकता है।

पुलिस की कार्रवाई: 2,500 बैंक खाते फ्रीज 

शिकायत के बाद पुलिस थाना सैक्टर-53 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने संदिग्ध लाभार्थियों के 2,500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कराया। तत्परता दिखाते हुए 15 सितंबर 2025 को छह संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 

  • रेहान (मेवात)
  • मोहमद सकील (पलवल)
  • वकार यूनुस (नूंह)
  • वसीम अकरम (मेवात)
  • मोहम्मद आमिर (मेवात)
  • मोहम्मद अंसार (मेवात)

आगे की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!