चाइनीज ठगों को गुड़गांव में बैठकर स्पोर्ट कर रहे थे, 3 गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Feb, 2026 03:43 PM

two more arrested involve in cyber fraud with china residents

ऑनलाइन गेमिंग, इनवेस्टमेंट, डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने वाले चाइनीज ठगों को कॉलिंग स्पोर्ट करने के मामले में गुड़गांव की साइबर थाना पुलिस ने तिब्बत के 3 नागरिकों को दिल्ली से उस वक्त काबू किया जब वह काठमांडू जाने के लिए बस...

गुड़गांव, (ब्यूरो): ऑनलाइन गेमिंग, इनवेस्टमेंट, डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने वाले चाइनीज ठगों को कॉलिंग स्पोर्ट करने के मामले में गुड़गांव की साइबर थाना पुलिस ने तिब्बत के 3 नागरिकों को दिल्ली से उस वक्त काबू किया जब वह काठमांडू जाने के लिए बस में बैठे थे। आरोपियों की पहचान Karma (उम्र-32 वर्ष) निवासी दीमापुर, नागालैंड व लोबसांग Tsultrim (उम्र-33 वर्ष) निवासी मंडी, हिमाचल-प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश करके 3 दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ उपरांत इनके एक अन्य साथी को भी दिल्ली के मजनू का टीला से काबू किया गया जिसकी पहचान Ngawang Gyaltsen (उम्र-35 वर्ष) निवासी धर्मशाला जिला कांगड़ा, हिमाचल-प्रदेश वर्तमान निवासी मजनू का टीला, दिल्ली के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आरोपी Virtual SIM Box लगाकर भारतीय नागरिकों को साइबर ठगी (गेमिंग, इनवेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट इत्यादि) के लिए कॉलिंग सपोर्ट देने में सक्रिय थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 फिजिकल सिम बॉक्स 20 पोर्ट व 1 लैपटाप बरामद किए हैं। आरोपी karma, Lobsang व Tsultrim ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इन्होंने अपने साथी Ngawang Gyaltsen के साथ मिलकर चाईना मूल के व्यक्ति Tsega के कहने पर इन्होंने Virtual सिम बॉक्स गुरुग्राम में लगवाए थे, जिनसे चाईनीज व्यक्ति Tsega भारतीय लोगों के पास गेमिंग, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और अन्य साइबर फ्रॉड की कॉल VDMS Apk App के माध्यम से करवाता था। आरोपी Ngawang Gyaltsen और Lobsang Tsultrim चीन में जन्में थे, जो पिछले 15 सालों से भारत में शरणार्थी के तौर पर रह रहे हैं। दोनों को चाईनीज व ताइवान भाषाओं का ज्ञान है।

 

दोनों आरोपी चाइनीज नागरिक Tsega से चाइनीज एप Wechat App के माध्यम से जुड़े हुए हैं, जो भारत सरकार द्वारा वर्ष-2020 से प्रतिबंधित है। आरोपियों के कब्जे से इस वारदात को अंजाम देने के लिए चाइनीज व्यक्ति द्वारा भेजा गया एक फिजिकल सिम बॉक्स 20 पोर्ट और 01 लैपटाप बरामद किया गया है। आरोपियों से बरामद सिम बॉक्स को चीनी fraudsters द्वारा Reengineered किया गया है, जिसमें 20 Redmi के मोबाइल फोन लगे हुए हैं, जो चाईनीज ऐप के माध्यम से साइबर ठगी के लिए एक दिन में 20 हजार से ज्यादा कॉल करने में सक्षम हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

 

आपको बता दें कि 10 फरवरी को साइबर थाना ईस्ट पुलिस को सूचना मिली थी कि व्यक्ति व उसकी पत्नी सेक्टर-28, गुरुग्राम में साइबर ठगी के लिए Virtual सिम बॉक्स लगाकर समानान्तर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय VOIP कॉल को लोकल वॉइस-कॉल में परिवर्तित करके साइबर अपराधियों द्वारा विदेश में बैठकर भारतीय लोगों के साथ कॉल करके उनके साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इनवेस्टमेंट की ठगी की जा रही है। सिम बॉक्स अत्याधुनिक Sophisticated Setup है, जिसका विदेशों में स्थित आतंकवादी ओर राष्ट्र विरोधी समूह अपने स्थानीय कैडर, स्लीपर सेल, समर्थकों से संपर्क करने के लिए ओर साइबर ठगी के लिए VOIP कॉल रूटिंग का उपयोग करते हैं। अवैध VOIP कॉल रूटिंग देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हानिकारक है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर रेड कर एक महिला को काबू किया था। आरोपी महिला की पहचान Kung Panmae (उम्र-30 वर्ष) निवासी दीमापुर (नागालैंड) वर्तमान निवासी सैक्टर-28, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!