इंवेस्टमेंट में बेहतरीन प्रॉफिट का प्रलोभन देकर कारोबारी से 2.70 करोड़ ठगे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Feb, 2026 02:24 PM

businessman cheated on the name of investment

सुशांत लोक एरिया में मुनाफे का लालच देकर दोस्त द्वारा करोड़ों रुपए ठगी करने का मामला सामने सामने आया है। इस संबध में डीसीपी हेडक्वार्टर के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर 2.70 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सुशांत लोक एरिया में मुनाफे का लालच देकर दोस्त द्वारा करोड़ों रुपए ठगी करने का मामला सामने सामने आया है। इस संबध में डीसीपी हेडक्वार्टर के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर 2.70 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में सुशांत लोक में रहने वाले कारोबारी संयम ने बताया कि सुशांत लोक निवासी देवेंद्र वर्मा से उसकी 2011-2012 जानकारी है। उसके बाद उससे दोस्ती बढ़ती चली गई। देवेंद्र वर्मा आयुर्वेदिक कंपनी में काम करता था। देवेंद्र वर्मा ने उड़ान नाम से कंपनी बनाई हुई थी, जो हेल्थ प्रोडक्ट बेचती थी। वर्ष 2022 में देवेंद्र वर्मा ने बताया कि उसने अब उड़ान आयुर्वेदिक कंपनी का काम बंद कर ट्रेडिंग का काम शुरू कर दिया है। ट्रेडिंग में ऑनलाइन कोर्स कर अच्छा ट्रेडर बन चुका है और अच्छे पैसे कमा रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता को भी 20-30 फीसदी का मुनाफा देने का लालच दिया। जिसके बाद शिकायतकर्ता, उसके भाई विजय सिवाच के बैंक खाता से पांच लाख रुपए वर्ष 2022 में देवेंद्र वर्मा के बैंक खाता में जमा करवाए थे।

 

संयम को हर महीने रिटर्न देना शुरू कर दिया। कुछ महीने बाद देवेंद्र वर्मा ने कहा कि उसने फिनो विज लिमिटिड कंपनी छोड़ दी है क्योंकि कंपनी धोखा कर फरार हो गई है। जिस कारण से हमारा खाता बंद हो गया है, आपके लगाए गए पैसे मुनाफे के साथ लौटा देगा। इसके बाद देवेंद्र वर्मा ने नई कंपनी के बारे में बताया कि 15 हजार डॉलर इन्वेस्ट करने पर दुबई का टूर मिलेगा। संयम ने उसकी बातों में आकर करीब 2.70 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर दिए। उसे कुल 20 लाख रुपए का प्रॉफिट मिला था। देविंद्र वर्मा से बार बार केपिटल मांगने पर उसने कहा कि वह 15 दिसंबर.2025 तक रकम वापस कर देगा। लेकिन वह बार बार समय देकर मोबाईल फोन बंद कर घर छोडक़र भाग गया। यही नही आरोपी ने शिकायतकर्ता के अलावा 10-12 दोस्तों की रकम भी इन्वेस्ट कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!