Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Apr, 2026 12:17 PM

कोर्ट में गवाही देने गए युवक को धमकी देकर कोर्ट से भगाने फिर घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): कोर्ट में गवाही देने गए युवक को धमकी देकर कोर्ट से भगाने फिर घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया। घायलों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी सूचना सोहना सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में सोहना के भगतवाड़ा के रहने वाले राहुल ने बताया कि वह एक मामले में 8 अप्रैल को सोहना कोर्ट में गवाही देने के लिए पहुंचा था। जब वह कोर्ट पहुंचा तो गेट पर कोमल उर्फ सोनू व उसका भाई कुलदीप व एक अन्य ने उसे रोक लिया। इस दौरान उन्होंने धमकी दी कि अगर आज उसने उनके खिलाफ गवाही दी तो उसे जान से मार देंगे। इस पर वह डर के मारे कोर्ट से वापस आ गया और घर आने के बाद वह काम पर चला गया।
उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम को काम से जब वह घर लौटा तो कुलदीप और उसके घर वाले उससे गाली गलौज करने लगे। जब राहुल के बेटे ने गाली देने का कारण पूछा तो कुलदीप के भाई रमेश, कुलदीप, कोमल, हरिओम, उनके पिता राकेश, मां सरिता व अन्य ने मिलकर उनके भाई कमल पर हथोड़े, लोहे के पाइप, डंडे सहित अन्य हथियारों से हकला कर दिया और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।
उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों द्वारा यह कोई पहली वारदात नहीं की गई है। इससे पहले 29 जनवरी 2025 को भी कोमल उर्फ सोनू, व उसके दो अन्य साथी के साथ मारा था जिसके संबंध में केस दर्ज था और वह इसी मामले में गवाही के लिए कोर्ट गए थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को लोगों ने सोहना अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, सूचना मिलते ही सोहना सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।