दिल्ली होटल में अग्निकांड से गुड़गांव के सीए का परिवार रिश्तेदारों सहित जिंदा जला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2026 11:01 AM

gurgaon ca dead in in delhi fire brokeout in hotel

दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड से गुड़गांव के सीए के परिवार में मातम छा गया। गुड़गांव के सेक्टर-46 में रहने वाले सीए विवेक अग्रवाल सहित उनके कई रिश्तेदार इस अग्निकांड में झुलस गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड से गुड़गांव के सीए के परिवार में मातम छा गया। गुड़गांव के सेक्टर-46 में रहने वाले सीए विवेक अग्रवाल अपने परिवार के सदस्यों व 3 रिश्तेदारों सहित इस अग्निकांड में झुलस गए। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, गुड़गांव के सेक्टर-46 स्थित इनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पास पड़ोस में रहने वाले लोगों की मानें तो विवेक अग्रवाल अपने पिता का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हुए थे। उनके पिता की कई दिनों से तबीयत खराब थी और उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से विवेक अग्रवाल सहित उनके मौसा-मौसी, ममेरा भाई व परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार दिल्ली के मैक्स अस्पताल के पास बने इस होटल में रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह अग्निकांड हुआ उस वक्त विवेक अग्रवाल व उनके रिश्तेदार इस होटल में नाश्ता कर रहे थे और यह नाश्ता उनका आखिरी नाश्ता बन गया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पड़ोसियों के मुताबिक, सेक्टर-46 के मकान नंबर 3169 में विवेक अग्रवाल अपनी पत्नी तर्जनी, मां प्रेमलता, पिता राधेश्याम अग्रवाल, बेटी जीविशा, बेटी वरिया, और बेटा रहते थे। पिता की तबीयत कई दिनों से अधिक खराब होने के कारण उन्हेंं मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया हुआ था और पूरा परिवार दिल्ली में ही थी। विवेक अग्रवाल के पिता से मिजले के लिए रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंचे हुए थे जिनके रुकने व खाने का इंतजाम इसी होटल में किया हुआ था। पड़ोसियों का कहना है कि विवेक अग्रवाल का स्वभाव काफी अच्छा था। उन्हें इस अग्निकांड में विवेक अग्रवाल की मौत होने की सूचना मिली है, लेकिन उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा कि विवेक अग्रवाल उनके बीच नहीं रहे। उनके घर की पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं, लेकिन फिलहाल वह भी घर पर नहीं है। पड़ोसियों का कहना है कि विवेक अग्रवाल के रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उनसे भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड में 21 लोग झुलस गए थे जिसमें से 8 लोग गुड़गांव के बताए जा रहे। बताया जा रहा है कि जिस होटल में यह अग्निकांड हुआ है उसके पास फायर एनओसी भी नहीं थी। इतना ही नहीं 6 कमरों के इस होटल को अवैध रूप से 24 कमरों का बनाया गया था।

 

बेटियों को बेंगलुरु से और रिश्तेदारों को राजस्थान से बुलाया

पिता राधे श्याम की तबीयत खराब होने की जानकारी जब विवेक अग्रवाल ने अपनी बेटियों व रिश्तेदारों को दी तो बेटियां अपनी बीटेक की पढ़ाई छोड़कर बेंगलुरू से दादा की तबीयत जानने के लिए फ्लाइट से दिल्ली आ गई। वहीं, मौसा रिटायर्ड बैंक अधिकारी जवरी लाल अग्रवाल और मौसी कमला अग्रवाल अजमेर से दिल्ली पहुंची थी। वहीं, मामा अशोक पंसारी किशनगढ़ से दिल्ली पहुंचे थे। यह सभी अस्पताल में विवेक के बीमार पिता राधेश्याम को मिलने के बाद होटल पहुंचे थे। 

PunjabKesari

 

विवेक की पत्नी तर्जनी थी मिसेज इंडिया

जानकारी के मुताबिक, विवेक अग्रवाल की पत्नी तर्जनी साल 2023 में मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी थी। वह मॉडलिंग भी कर रही थी। परिवार और अपने प्रोफेशन में तर्जनी ने ऐसा संतुलन बैठाया था कि वह पूरे परिवार की चहेती बनी हुई थी। वहीं, तर्जनी का इवेंट मैनेजमेंट का भी काम था तो साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए उन्होंने एक गैर सरकारी संस्था बनाई हुई थी जिसके अंतर्गत वह वंचित बच्चों की मदद करती थी।

PunjabKesari

 

बचाने के लिए विवेक व तर्जनी ने किए कॉल

खुद को आग की लपटों में घिरा देख विवेक अग्रवाल ने अपने मामा के बेटे को फोन किया और कहा कि हम आग की लपटों में घिरे हुए हैं और दम घुट रहा है। हम तो बच नहीं सकते, लेकिन बेटियों को बचा लो। जब तक उनके मामा का बेटा मौके पर पहुंचा तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। वहीं, तर्जनी ने भी अपने पिता को फोन किया और घबराते हुए बताया कि हम जिस होटल में ठहरे हुए थे उसमें आग लग गई है। जब तक तर्जनी के पिता मौके पर पहुंचे तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। 

 

PunjabKesari

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!