राज्यसभा चुनाव: गोपाल कांडा का बड़ा ऐलान, इस पार्टी को करेंगे समर्थन

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2022 12:46 PM

gopal kanda s big announcement will support this party

हरियाणा में राज्यसभा चुनावों को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गई है। 10 जून को होने वाली वोटिंग को लेकर सभी सियासी दलों ने खींचतान शुरु कर दी है। वहीं कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भेज दिया है।

नई दिल्ली: हरियाणा में राज्यसभा चुनावों को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गई है। 10 जून को होने वाली वोटिंग को लेकर सभी सियासी दलों ने खींचतान शुरु कर दी है। वहीं कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भेज दिया है। आज हरियाणा लोक हित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा ने जानकारी दी है कि राज्यसभा चुनाव में हलोपा सीएम मनोहर लाल के निर्देशानुसार वोट करेगी। 

गौर रहे कि हरियाणा के राज्यसभा के लिए दो सीटों पर चुनाव होना है जिसके लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। भाजपा की तऱफ से कृष्ण लाल पंवार हैं जबकि कांग्रेस की तऱफ से अजय माकन चुनाव लड़ रहे हैं। इधर निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा भी चुनावी दंगल में हैं। गोपाल कांडा ने कहा हलोपा का भाजपा को समर्थन है, हम सीएम औऱ बीजेपी का जो फैसला होगा उसके साथ हैं, गोपाल कांडा के इस ऐलान के बाद निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को मिली मजबूती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!