Google Boy: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जाएंगे कौटिल्य पंडित, फिजिक्स में करेंगे मास्टर डिग्री

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 Aug, 2025 04:45 PM

google boy kautilya pandit degree in physics from oxford university

हरियाणा के करनाल से ताल्लुक रखने वाले कौटिल्य पंडित इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करने जा रहे हैं।

डेस्कः हरियाणा के करनाल से ताल्लुक रखने वाले कौटिल्य पंडित, जिन्हें गूगल बॉय के नाम से जाना जाता है, फिर से सुर्खियों में हैं। मात्र 5 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया के देशों की राजधानियाँ, मुद्राएँ, जनसंख्या और भौगोलिक जानकारियाँ याद कर ली थीं। इसी उम्र में वे फेमस टीवी शो "कौन बनेगा करोड़पति" में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर भी बैठ चुके हैं।

लेकिन अब कौटिल्य की चर्चा एक नई वजह से हो रही है। वे मात्र 17 साल की उम्र में इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करने जा रहे हैं। ऑक्सफोर्ड में वे ब्रह्मांड विज्ञान (कॉस्मोलॉजी), प्लाज्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, पार्टिकल थ्योरी और मानवता के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में रिसर्च करेंगे।

ऑक्सफोर्ड के बॉलियोल कॉलेज ने अगस्त में कौटिल्य को प्रवेश की पेशकश की है, और अक्टूबर से उनकी पढ़ाई शुरू होगी। साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये की स्कॉलरशिप भी मिली है। कौटिल्य ने जीडी गोयनका स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विशेषज्ञों ने कौटिल्य का परीक्षण किया, जिसमें उनका IQ 130 से 150 के बीच पाया गया। यह स्तर असाधारण माना जाता है। तुलना के लिए, महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का IQ लगभग 160 माना जाता है।

कौटिल्य अब तक 100 से अधिक किताबें पढ़ चुके हैं, जिनमें ग्रंथ, इतिहास, विज्ञान और समाज दर्शन से जुड़ी पुस्तकें शामिल हैं। उन्होंने गणित और भौतिकी की कई विश्वप्रसिद्ध किताबें पढ़ी हैं, जैसे फाइनमैन लेक्चर्स ऑन फिजिक्स, क्वांटम मैकेनिक्स और ऑप्टिक्स। इसके अलावा, उन्होंने ‘इंडिया आफ्टर गांधी’, ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ और भगत सिंह की पुस्तक ‘मैं नास्तिक क्यों हूं’ भी पढ़ी है।

प्राचीन भारत के महान अर्थशास्त्री चाणक्य कौटिल्य उनके आदर्श हैं। कौटिल्य भी चाणक्य की तरह तेज बुद्धि के धनी बनना चाहते हैं और उनकी तरह ही शिखा रखते हैं। वे शुद्ध शाकाहारी हैं और धार्मिक आस्थाओं में विश्वास रखते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!