चंडीगढ़ जाने वालों के खुशखबरी, रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या...अब इतने बजे तक चलेगी बस

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Mar, 2025 08:12 AM

good news for those going to chandigarh

अगर आप देर शाम किसी काम से चंडीगढ़ जाना चाहते हो तो अब आपको मुरथल या बहालगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, बल्कि सोनीपत बस अड्डे से ही आपको बस उपलब्ध हो जाएगी।

सोनीपत (ब्यूरो) : अगर आप देर शाम किसी काम से चंडीगढ़ जाना चाहते हो तो अब आपको मुरथल या बहालगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, बल्कि सोनीपत बस अड्डे से ही आपको बस उपलब्ध हो जाएगी। सोनीपत रोडवेज विभाग ने सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है और अंतिम बस शाम के 6 बजे सोनीपत बस अड्डे से भेजने का फैसला किया गया है। इससे पहले चंडीगढ़ के लिए अंतिम बस शाम के 5 बजे सोनीपत बस अड्डे से निकलती थी। परंतु एक अतिरिक्त बस और रूट पर तैनात किए जाने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। 

गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ जाने के वाले यात्रियों की संख्या सोनीपत बस अड्डे पर काफी अधिक रहती है। राजधानी तथा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में स्थित होने के कारण अक्सर लोगों को काम पड़ता रहता है। सोनीपत से चंडीगढ़ जाने में करीब 4 से 5 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में कई बार अगर सुबह जल्दी कोई कार्य हो तो यात्रियों को शाम को ही चंडीगढ़ जाने के लिए सोनीपत से निकलना पड़ता था। परंतु शाम को 5 बजे के बाद बस सेवा उपलब्ध न होने की वजह से यात्रियों को जी.टी. रोड पर से चलने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। 

शंभू बॉर्डर खुलने से भी मिलेगी बड़ी राहत

दूसरी तरफ शंभु बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन की वजह से अब तक सोनीपत से कटरा, सोनीपत से लधुयाना, सोनीपत से अमृतसर, सोनीपत से जलंधर जाने वाली बस सेवाएं प्रभावित थीं। बसों को अतिरिक्त चक्कर काटने पड़ रहे थे, लेकिन अब पंजाब सरकार द्वारा शंभु बॉर्डर को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  ऐसे में बसें जी.टी. रोड पर अब सीधी जा पाएंगी। इससे यात्रियों के समय में भी बचत होगी। 

सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़कर हुई 26 

सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर रोडवेज विभाग द्वारा बसों की संख्या बढ़ाने से यात्रियों को राहत मिली है। अब उक्त रूट सोनीपत रोडवेज विभाग की 26 बसें चलेगी। इसके अतिरिक्त कई बसें सोनीपत से दिल्ली और फिर दिल्ली से चंडीगढ़ भी चलती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!