Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2026 01:09 PM

दिल्ली से राजस्थान के रींगस (खाटू श्याम जी) जाने वाले यात्रियों और रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द चल रहे चार फेरों को पुन
रेवाड़ी: दिल्ली से राजस्थान के रींगस (खाटू श्याम जी) जाने वाले यात्रियों और रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द चल रहे चार फेरों को पुन: बहाल कर दिया है। यह ट्रेन आज से अपनी नियमित सेवाओं के साथ पटरी पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस ट्रेन के दोबारा संचालन से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, विशेष रूप से रेवाड़ी और नारनौल क्षेत्र के लोगों को इससे बड़ा लाभ पहुंचेगा।
रींगस जंक्शन प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री खाटू श्याम जी का मुख्य रेलवे स्टेशन है। दिल्ली और हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों से रोजाना हजारों श्रद्धालु खाटू श्याम दर्शन के लिए रींगस जाते हैं। ट्रेन के फेरे रद्द होने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों या बसों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे समय और पैसे दोनों ज्यादा खर्च हो रहे थे। ट्रेन सेवा बहाल होने से श्रद्धालुओं का सफर अब फिर से सुगम और किफायती हो जाएगा।
दिल्ली-रींगस रूट पर स्थित रेवाड़ी, अटेली और नारनौल के लोगों के लिए यह ट्रेन लाइफलाइन की तरह काम करती है। नौकरीपेशा, छात्रों और व्यापारियों को रोज दिल्ली आवाजाही में काफी आसानी होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को ध्यान में रखते हुए सेवा को तुरंत प्रभाव से बहाल करने का फैसला लिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन में सफर करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन के समय और ठहराव की पूरी जानकारी अवश्य चेक कर लें।