Good News : हरियाणा में आपात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, जल्द मिलेंगी 70 एंबुलेंस, इन सुविधाओं से होगी लैस....

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Feb, 2026 03:50 PM

good news emergency health services strengthened in haryana 70 ambulances to b

प्रदेश में आपात चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 70

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आपात चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस की खरीद को मंजूरी दे दी है, जिन पर करीब 33.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये सभी एंबुलेंस अगले कुछ महीनों में प्रदेश को उपलब्ध हो जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन अत्याधुनिक एंबुलेंस को प्राथमिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से जुड़े जिलों में तैनात किया जाएगा, जहां आपात मामलों की संख्या अधिक रहती है। इसके साथ ही विभाग द्वारा कुछ एंबुलेंस सेवाओं को आउटसोर्स करने की भी योजना है, जिन्हें अन्य जिलों में तैनात किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि भविष्य में प्रदेश के हर जिले में कम से कम पांच से छह एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगी एंबुलेंस

PunjabKesari

बताया गया है कि इन एंबुलेंस की खरीद को स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में स्वीकृति दी गई थी। ये एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगी और इन्हें मोबाइल आईसीयू के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही इन एंबुलेंस में उन्नत जीवन रक्षक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं, हृदय रोग और अन्य गंभीर आपात मामलों में मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!