Gold Silver Hike: सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ ली रफ्तार, देखें क्या है सोने का ताजा भाव?

Edited By Isha, Updated: 25 May, 2025 02:52 PM

gold became expensive silver also gained momentum

इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 17 मई (शनिवार) को सोने का दाम  92,301 प्रति 10 ग्राम था

डेस्कः इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 17 मई (शनिवार) को सोने का दाम  92,301 प्रति 10 ग्राम था, जो 24 मई को बढ़कर  95,471 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया यानी एक सप्ताह में सोना 3,170 महंगा हो गया।

वहीं, चांदी की कीमत भी चढ़ी है। 17 मई को चांदी 94,606 प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर 96,909 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है यानी इस हफ्ते चांदी की कीमत में2,303 की बढ़त दर्ज की गई।

गौरतलब है कि इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 28 मार्च को 1,00,934 प्रति किलोग्राम का अब तक का सर्वोच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) छू लिया था। वहीं, चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखी गई है। यह साल की शुरुआत में 86,017 प्रति किलोग्राम थी, जो अब 96,909 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है यानी चांदी 10,892 महंगी हुई है।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 900,50 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,230 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,080 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,080 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,080 रुपए है।

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

278/3

20.0

Kolkata Knight Riders

Sunrisers Hyderabad are 278 for 3

RR 13.90
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!