हरियाणा के बेटे ने इंडोनेशिया में जमाई धाक, Gold Medal जीत बढ़ाया देश का मान...भारत लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2026 01:18 PM

aryan receives grand welcome for winning gold medal in indonesia

मुलाना के गांव नहोनी के युवा खिलाड़ी आर्यन ने इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारत लौटने पर आर्यन का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपो

बराड़ा (अनिल शर्मा):  मुलाना के गांव नहोनी के युवा खिलाड़ी आर्यन ने इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारत लौटने पर आर्यन का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर आर्यन को लेने पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने ढोल बजाकर और हार पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद श्री गुरु रविदास धर्म स्थान सिरसगढ़ पहुंचकर आर्यन ने माथा टेका, जहां संत मनदीप दास जी ने फूलमाला और सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 


साहा चौक पर गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ आर्यन का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद आर्यन के पैतृक नाहोनी गांव और बाजार में विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर और पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की।


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दे रही है तथा खेल नर्सरियां खोलकर खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा रहा है। वही उन्हों ने कहा कि आर्यन की उपलब्धि से पूरे देश का नाम रोशन हुआ है और गांव को उस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नीति में प्रावधान हुआ तो आर्यन को नौकरी दिलाने की मांग भी की जाएगी।

आपको बता दे कि आर्यन के पिता रजनीश कुमार गांव में दुकानदार हैं, जबकि माता पूनम गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, मार्गदर्शक सुशील कुमार तथा भारतीय बाल बैडमिंटन महासंघ के सचिव आशुतोष राणा को दिया, जिन्होंने लगातार उसका हौसला बढ़ाया।

आर्यन ने कहा कि वह भविष्य में भी देश के लिए और मेडल जीतना चाहता है। उल्लेखनीय है कि 3 से 19 फरवरी तक इंडोनेशिया में आयोजित इंडो-इंडोनेशिया बाल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में आर्यन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल हासिल किया। देर शाम गांव पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!