कोर्ट मैरिज कर पति को छोड़ मायके आ गई लड़की, दूसरी शादी की...युवक के विरोध करने पर कर दिया कांड

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Oct, 2025 09:02 AM

gannaur news young man beaten up for opposing his wife second marriage

गन्नौर से एक हैरान कर देने का मामला सामने आया है। जहा एक युवती ने पहले एक लड़के से लव मैरिज की ओर 9 महीने बाद युवती बिना बताए अपने पति को छोड़ कर अपने मायके चले गई और अपने पति पर खर्चे का केस डाल दिया।

गन्नौर(कपिल शर्मा) :  गन्नौर से एक हैरान कर देने का मामला सामने आया है। जहा एक युवती ने पहले एक लड़के से लव मैरिज की ओर 9 महीने बाद युवती बिना बताए अपने पति को छोड़ कर अपने मायके चले गई और अपने पति पर खर्चे का केस डाल दिया। जुलाई 2025 में युवक को अपनी पत्नी की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उसने खर्चे देने का विरोध किया। जिसके बाद लड़की के परिजनों में युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार समालखा के पट्टी कल्याणा गांव निवासी कुनाल ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले पड़ोसी गांव की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के नौ माह बाद पत्नी उन्हें बिना बताए मायके चली गई और उस पर खर्चे का केस कर दिया। आरोप है कि जुलाई 2025 में युवती के परिवार वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी। जब उसे इस शादी का पता चला तो उसने खर्चा देने का विरोध किया। आरोप है लड़की के पिता ने फोन पर खर्चे के रुपये देने की धमकी दी। युवक ने बताया कि 24 सितंबर को जब वह बाइक से गन्नौर से अपने गांव लौट रहा था तो बादशाही रोड पर मेरिनो केबल कंपनी के पास दो बाइकों पर आए चार–पांच युवकों ने उसे घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी का पिता और चाचा भी मौजूद थे, जो हमलावरों को उकसा रहे थे। शोर सुनकर भीड़ जुटी तो सभी आरोपित धमकी देकर भाग गए। घायल युवक को पहले समालखा अस्पताल और फिर खानपुर मेडिकल रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर सात चोटें पाई गई हैं। 

मामले को लेकर पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक की शिकायत पर लड़की के आरोपी पिता, चाचा समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!