Edited By Shivam, Updated: 07 Oct, 2019 09:52 PM
मुरथल के पास हाईवे से एक महिला का अपहरण कर तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी मुरथल के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला अपने पति के साथ ढाबे पर खाना खाकर तड़के घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक का पेट्रोल खत्म होने...
सोनीपत (पवन राठी): मुरथल के पास हाईवे से एक महिला का अपहरण कर तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी मुरथल के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला अपने पति के साथ ढाबे पर खाना खाकर तड़के घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक का पेट्रोल खत्म होने के चलते वह पैदल चल रही थी। मुरथल थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरथल थाना पुलिस को 25 वर्षीय महिला ने बताया कि वह अपने पति व बच्ची के साथ खाना खाने के लिए मुरथल स्थित ढाबे पर गई थी। उसने बताया कि शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे वह पति व बच्ची के साथ खाना खाकर वापस घर की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान उसके पति की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गई। जिस पर वह सड़क पर पैदल चलने लगे। उसका पति व बच्ची थोड़ा आगे निकल गए।
इसी बीच एक कैंटर सवार तीन युवक उसके पास आए। उन्होंने महिला को जबरन कैंटर में डाल लिया और उसे बहालगढ़ की तरफ ले गए। रास्ते में जाने के बाद आरोपियों ने कैंटर के अंदर ही उसके साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद वह उसे मुरथल के पास फेंककर फरार हो गए। महिला ने बताया कि तीनों युवक आपस में एक दूसरे को विजय, सोनू व सुमेर के नाम से पुकार रहे थे।
डीएसपी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय सफीदों का रहने वाला है, फिलहाल सोनू और सुमेर अभी फरार हैं। महिला दिल्ली की रहने वाली है, जो दो दिन से कुंडली थाना क्षेत्र में किराए पर रहती है।