Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Jun, 2025 12:41 PM

अगर आप भी अपने घर का मेन गेट खुला छोड़ देते हो तो सावधान हो जाओ। ऐसा न हो कि कोई अंजाम व्यक्ति वारदात को अंजाम देने के लिए चुपके से आपके घर में प्रवेश कर जाए। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-57 में सामने आया है।
गुड़गांव,(ब्यूरो): अगर आप भी अपने घर का मेन गेट खुला छोड़ देते हो तो सावधान हो जाओ। ऐसा न हो कि कोई अंजाम व्यक्ति वारदात को अंजाम देने के लिए चुपके से आपके घर में प्रवेश कर जाए। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-57 में सामने आया है। यहां चार महिलाएं वारदात को अंजाम देने के लिए एक घर में घुस गई। आहट होने पर एक व्यक्ति की नजर इन महिलाओं पर पड़ गई जिसने चुपचार पुलिस को फोन कर दिया जिसके बाद मौके पर आई पुलिस ने चारों महिलाओं को काबू कर लिया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-57 की रहने वाली मोनिका ने बताया कि कल वह अपने पति के साथ घर पर थी। घर का मेन गेट बंद था, लेकिन उसे लॉक नहीं किया हुआ था। इसका फायदा उठाकर चार महिलाएं उनके घर में प्रवेश कर गई और सामान चोरी करने का प्रयास करने लगे। यह चारों महिलाएं घर में चौथी मंजिल की तरफ चली गई थी। आहट होने पर उनके पति आशीष ने इन महिलाओं को देख लिया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। इसके साथ ही घर का मेन गेट बंद कर दिया। ऐसे में मौके पर पुलिस आ गई और इन महिलाओं को काबू कर लिया। पूछताछ में इन महिलाओं की पहचान सविता, सोनल, पूजा तथा काजल बताया। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि इन महिलाओं ने पहले कितने घरों में सेंध लगाई है।
अस्पताल में मरीज के गले से सोने की चेन चोरी
वहीं, एक अन्य मामला बादशाहपुर से आया है जहां इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मरीज के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव टीकली के रहने वाले भरत ने बताया कि वह इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। यहां अस्पताल स्टाफ ने उनके बेसुध होने का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।