शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन कथूरिया तीन मंजिला इमारत से नीचे गिरे, टांग टूटी

Edited By vinod kumar, Updated: 22 May, 2020 11:04 PM

former sugarfed chairman kathuria falls down from a three storey building

हरियाणा में भाजपा नेता व शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने सेक्टर-63 चंडीगढ़ स्थित एक सोसायटी की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी है। चंद्रप्रकाश को मामूली चोटें तो आई हैं लेकिन गंभीर नहीं हैं। पुलिस उन्हें उपचार के...

करनाल/चंडीगढ़ (केसी आर्या/धरणी): भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा हरियाणा शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया सेक्टर-63 चंडीगढ़ स्थित एक सोसायटी की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। जिससे उनकी टांग टूट गई। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। भाजपा नेता काे किसी ने गिराया या फिर उन्होंने इस इमारत से छलांग लगाई यह अब जांच का विषय बना हुआ हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम सेक्टर 63 चंडीगढ़ की एक सोसायटी में चंद्रप्रकाश किसी से मिलने आए हुए थे। इसी दौरान वह एक इमारत की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर पड़े। इसकी सूचना पुलिस काे दी गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए पीजीआई पहुंचाया। कथूरिया काे कई जगह चोटें आई हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। भाजपा नेता काे गिराया गया या उन्हाेंने छलांग लगाई, इसकी अब जांच की जा रही है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पूरे मामले के पीछे प्रेम प्रसंग कारण बताया जा रहा है, लेकिन इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया पिछले कई महीनों से सक्रिय राजनीति से दूर रह रहे थे। वह अपने कारौवार को अधिक समय दे रहे थे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!