'अशोक अरोड़ा ने कार्रवाई के डर से ली शिकायत वापस', पूर्व मंत्री सुभाष सुधा का थानेसर विधायक पर तीखा हमला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Aug, 2025 03:49 PM

former minister subhash sudha s scathing attack on thanesar mla

हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा पर तीखा हमला बोला है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधायक अरोड़ा ने विधानसभा कमेटी से अपनी शिकायत इसलिए वापस ले ली क्योंकि उन्हें आशंका थी कि जांच आगे बढ़ने पर कार्रवाई उन्हीं के खिलाफ हो सकती है।

सुधा ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की एक बैठक के दौरान अशोक अरोड़ा ने पार्षद प्रतिनिधियों के साथ विवाद किया था। इसके बाद उन्होंने एक शिकायत पुलिस में और दूसरी विधानसभा की कमेटी के समक्ष दर्ज करवाई थी। लेकिन अभी पार्षद प्रतिनिधियों की बात समिति के सामने रखी भी नहीं गई थी कि उससे पहले ही विधायक ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

सच से भागने की कोशिश कर रहे- सुधा

पूर्व मंत्री ने कहा कि अरोड़ा को यह डर सताने लगा कि मामले की गहन जांच में उनके खिलाफ ही कदम उठाया जा सकता है। इसी वजह से उन्होंने जल्दबाज़ी में अपनी शिकायत को वापस ले लिया। सुधा ने इसे विधायक की असुरक्षा और राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पार्षद प्रतिनिधियों की ओर से समिति में तथ्य और साक्ष्य पेश किए जाने बाकी थे, लेकिन उससे पहले ही अरोड़ा पीछे हट गए। पूर्व मंत्री ने इसे जनता के सामने सच उजागर होने से बचने की कोशिश बताया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!