खाद्य विभाग की अंबाला-कुरुक्षेत्र में छापेमारी, फैक्ट्री सहित 5 जगहों से भरे 13 सैंपल

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2022 11:12 AM

food department raids in ambala kurukshetra

खाद्य आपूर्ति विभाग ने अंबाला व कुरुक्षेत्र जिले में डोमिनोज पिज्जा सहित कई जगहों पर छापेमारी की। जिससे आसपास के दुकानदारों में ...

कुरुक्षेत्र/अंबाला : खाद्य आपूर्ति विभाग ने अंबाला व कुरुक्षेत्र जिले में डोमिनोज पिज्जा सहित कई जगहों पर छापेमारी की। जिससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य आपूर्ति विभाग ने अंबाला में USA गार्डन से चिकन, डोमिनोज पिज्जा से पनीर, रिफाइंड, ऑयल, जीत ढाबा और चावला ढाबा से दाल और आटा समेत 8 सैंपल भरे हैं जिन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया है।

PunjabKesari

वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने कुरुक्षेत्र में चल रही अचार की अवैध फैक्ट्री विष्णु फुड्स पर पर छापामारी की है। यहां हालात काफी दयनीय दिखाई दिए। टीम ने अचार, मुरब्बा और शरबत के 5 सैंपल भरे हैं।

एफएसओ डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि यहां साफ-सफाई कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा था। छापामारी के दौरान कई खामियां मिली है। जबकि फैक्ट्री संचालक कोई भी प्रमाण-पत्र नहीं दिखा पाया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!