हरियाणा: Hisar Airport से Ayodhya के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी, चेक करें टाइमिंग और किराया

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Apr, 2025 10:00 AM

flight schedule for ayodhya from hisar airport released

हरियाणावासियों के लिए गुड़ न्यूज आई है। प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन 14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी करेंगे।

हरियाणा डेस्क: हरियाणावासियों के लिए गुड़ न्यूज आई है। प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन 14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद से यहां से फ्लाइट्स उड़नी शुरू हो जाएगी। 

2 घंटे में पहुंचेंगे हिसार से अयोध्या 

बता दें कि हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान सेवाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंजूरी दी है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के लिए उड़ने वाले विमान को हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार से अयोध्या सिर्फ 2 घंटे में पहुंच जाएंगे। हिसार एयरपोर्ट अब अयोध्या के अलावा दिल्ली से भी सीधा कनेक्ट हो सकेगा।

यह रहेगी टाइमिंग

अयोध्या जाने वाला ‌‌‌विमान सुबह दिल्ली से हिसार आएगा। फिर विमान सुबह 10:40 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। 12:40 पर अयोध्या पहुंच जाएगा। वहीं अब जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और चंडीगढ़ की फ्लाइट का समय भी जल्द ही जारी किया जाएगा। वहीं हिसार से अयोध्या फ्लाइट का किराया 3 से 4 हजार रुपए तक हो सकता है। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!