हरियाणा से देश का पहला किसान, जिसे मिला पशुपालन में पहला पद्मश्री अवार्ड (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 15 Mar, 2019 06:20 PM

भारत सरकार द्वारा पशुपालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रपति भवन दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया। नरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर उनके गांव डिडवाड़ी में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों...

पानीपत(अनिल कुमार): भारत सरकार द्वारा पशुपालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रपति भवन दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया। नरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर उनके गांव डिडवाड़ी में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर खुली जीप में बैठकर ढोल नगाड़ों के साथ नाच कर स्वागत किया। पूरा गांव नरेंद्र सिंह की एक झलक पाने को बेताब था।

PunjabKesari, Panipat

डिडवाड़ी गांव में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद से पद्मश्री लेकर लौटे पशुपालक नरेंद्र सिंह ने अपना पद्मश्री आवार्ड ग्रामीणों को समर्पित किया। नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सब मेरे परिवार व साथियों के सहयोग से संभव हो पाया है। पूरे भारत से करीब एक लाख आवेदन विभिन्न क्षेत्रों से पद्मश्री के लिए गए थे। जिनमें से मात्र 145 लोगों का ही चयन किया गया था। जिसमें हरियाणा के मात्र पांच लोगों को पद्मश्री के लिए चयनित किया गया। पशुपालन के क्षेत्र में मुर्राह नश्ल के झोटे-भैंस, साहीवाल नस्ल की गाय-बैल व हरियाणवी नस्ल के पशुओं को सरंक्षण देने व बढ़ावा देने के लिए ये सम्मान मिला है। 

PunjabKesari, padamshree award

नरेंद्र सिंह ने गांव के बुजुर्गों को समर्पित किया पद्मश्री अवार्ड
हरियाणा सरकार में बतौर पंचायत सचिव नियुक्त पशु पालक नरेंद्र सिंह को भारत के राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविंद द्वारा दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। नरेंद्र सिंह ने गांव पहुंच कर गांव में आयोजित सम्मान समारोह में गांव बुजुर्गो को पद्मश्री समर्पित किया। गौरतलब है कि पशुपालन में पदमश्री देकर सरकार ने बहुत अच्छी पहल शुरू की है, जिससे और किसान भी आगे आएंगे।

PunjabKesari, panipat

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!