Firing in Jind: हरियाणा के जींद में सगी बहनों पर फायरिंग, वजह जान रह जाएंगे दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2025 10:31 AM

firing on real sisters in jind

जींद जिले में शुक्रवार को एक युवक ने दो सगी बहनों पर रेलवे फाटक के पास घेरकर फायरिंग कर दी।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के जींद जिले में शुक्रवार को एक युवक ने दो सगी बहनों पर रेलवे फाटक के पास घेरकर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बहन की गर्दन और दूसरी की बगल में गोली लगी है। घायलों को जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार फायरिंग बड़ी बहन के देवर सुनील ने की है, जो अपनी भाभी की छोटी बहन से शादी करना चाहता था। परिवार के इनकार से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

कपड़े खरीदकर लौट रही थी दोनों बहनें 

जींद के पिल्लूखेड़ा के गांव कालवा की रहने वाली 21 वर्षीय रीतू और 27 वर्षीय सीनू शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जींद शहर से कपड़े खरीदकर लौट रही थीं। पिल्लूखेड़ा रेलवे फाटक के पास सुनील ने गाड़ी से आकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दोनों बहनें पैदल थीं। फायरिंग के बाद सुनील मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने लहूलुहान बहनों को जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!