Edited By Harman, Updated: 25 Jun, 2026 01:11 PM

करनाल जिले में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। युवक पर देसी कट्टे से फायर किया गया, जिससे गोली के छर्रे उसकी पीठ में जा लगे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
करनाल : करनाल जिले में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। युवक पर देसी कट्टे से फायर किया गया, जिससे गोली के छर्रे उसकी पीठ में जा लगे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर का है। घायल युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। 24 जून की रात करीब 10 बजे रसीन रोड पर साहिल और गांव निवासी संजय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इसी दौरान संजय ने अपने पास मौजूद देसी कट्टा निकालकर साहिल पर फायर कर दिया। फायरिंग में साहिल की पीठ पर छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया। इसके बावजूद बहादुरी से साहिल ने आरोपी का सामना करते हुए उसके हाथ से देसी कट्टा छीन लिया। हथियार छीनते ही आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए घरौंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।