ट्रांसफॉर्मर ठीक करने वाली दुकान में लगी भयंकर आग, जिंदा जला अंदर सोया युवक

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2020 06:13 PM

करनाल के जुंडला में ट्रांसफॉर्मर ठीक करने के दौरान एक  दुकान में भयंकर आग लग गई।  आग इतनी भीषण थी कि हादसे में दुकान में सो रहे युवक की मौके पर ही जलने से मौत हो गई।

करनाल (के.सी.आर्य): करनाल के जुंडला में ट्रांसफॉर्मर ठीक करने वाली एक दुकान में भयंकर आग लग गई।  आग इतनी भीषण थी कि हादसे में दुकान में सो रहे युवक की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एफ एस एल की टीम मौके पर पहुँची । पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह चार बजे की है। मृतक के परिजनों ने बताया उनके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई। आज सुबह तीन चार बजे जुंडला दुकान में आग लगी।   

बताया जा रहा है कि दीपक  की ये अपनी दुकान थी जिसमें काफी मात्रा में तेल रखा हुआ था। वह दुकान की रखवाली करने के लिए यहीं सो जाता था।  आज सुबह अचानक जब दुकान में आग लगी तो वह अंदर ही सोया हुआ था।  किसी व्यक्ति ने आग लगी देखी तो जल्दी से पुलिस को सूचना दी गई। तब तक दीपक आग की लपटों में जल गया था। परिजनों का कहना हैं की  आग जानबूझकर लगाई गई है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!