टैक्सटाइल्स फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग, रखा सामान जलकर राख

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2019 01:35 PM

fire caused by short circuit burnt to ashes in textile factory

शुक्रवार को सुबह के समय वार्ड नं. 12 वीर नगर में स्थित टैक्सटाइल्स कंपनी में शार्ट सॢकट के कारण आग लग गई जिसके कारण फैक्टरी में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया। फैक्टरी के मालिक कंवरपाल ने जानकारी ....

पानीपत (राजेश) : शुक्रवार को सुबह के समय वार्ड नं. 12 वीर नगर में स्थित टैक्सटाइल्स कंपनी में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसके कारण फैक्टरी में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया। फैक्टरी के मालिक कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार की रात को फैक्टरी में ही सोए हुए थे, शुक्रवार सुबह फैक्टरी के अंदर से कुछ धुआं उठता हुआ नजर आया और थोड़ी देर में ही फैक्टरी के चारों तरफ आग फैल गई।

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिससे फायर ब्रिगेड की 6 गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में पर्दे और कारपेट आदि बनाने का माल रखा हुआ था जो कि जलकर सब खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि अभी तक नुक्सान का सही तरीके से आंकलन नहीं हो पाया है पर अनुमानित करोड़ों रुपए का माल जलकर खाक हो गया है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है जिन्होंने मौके का मुआयना किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!