करनाल में शादी के दौरान बैंकेट हॉल में लगी आग, जलाए जा रहे थे पटाखे...मची अफरा-तफरी

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Nov, 2025 08:57 AM

fire breaks out in a banquet hall during a wedding in karnal

करनाल के आईटीआई चौक के पास स्थित बैंकेट हॉल में शादी समारोह के दौरान गेट पर आग लग गई।

करनाल : करनाल के आईटीआई चौक के पास स्थित बैंकेट हॉल में शादी समारोह के दौरान गेट पर आग लग गई। बारातियों द्वारा आतिशबाजी करते समय एक पटाखे का पतंगा बैंकेट हॉल के फ्रंट गेट पर गिरा, जिसके तुरंत बाद आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बारातियों द्वारा स्काई शॉट आतिशबाजी की जा रही थी। उसी दौरान एक पटाखा नीचे गिरकर फ्रंट गेट पर जा लगा और कुछ ही सेकेंड में आग फैल गई। लोगों ने शुरुआत में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती चली गई और काबू पाना मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!