खाद-बीज व्यापारी को गोलियों से भुना, हमलावरों ने दुकान में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 23 Dec, 2025 07:26 PM

fertilizer and seed trader was shot dead in rewari

रेवाड़ी जिले के गांव बहाला में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक खाद-बीज व्यापारी की उसकी ही दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव बहाला में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक खाद-बीज व्यापारी की उसकी ही दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है। वारदात के समय मृतक अपने घर में ही बनी खाद-बीज की दुकान पर बैठा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार बदमाश एक एंडेवर गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे। इनमें से दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे और मोहन सिंह पर बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गोली लगते ही मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाहर निकल आए और अपने साथियों के साथ एंडेवर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।

बीच-बचाव कर रहे लोगों पर तानी बंदूक

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घटना के समय दुकान पर मौजूद दो अन्य लोगों ने जब विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी, जिससे वे डर के कारण पीछे हट गए। गनीमत रही कि दोनों व्यक्ति बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमलावरों को पुलिस कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। समाचार लिखे जाने तक गांव में डीएसपी विद्यानंद, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, थाना प्रभारी मनोज कुमार तथा चौकी इंचार्ज मनीष पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे और स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है तथा लोगों में रोष व्याप्त है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!