Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Feb, 2026 09:09 PM

फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने नगर निगम मुख्यालय में संयुक्त आयुक्त की असिस्टेंट
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने नगर निगम मुख्यालय में संयुक्त आयुक्त की असिस्टेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनिका भाटिया के रूप में हुई है, जो ज्वाइंट कमिश्नर एनआईटी कार्यालय में एचकेआरएम के तहत तैनात थी। आरोप है कि उसने मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर 2000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी एडवोकेट धनराज ने शिकायत की थी।
इसी शिकायत के आधार पर एसीबी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई और ट्रैप प्लान किया गया। शिकायतकर्ता को चिन्हित 2000 रुपये देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही महिला क्लर्क ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर उसे काबू कर लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)