FCI अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, क्लर्क से इस एवज में की थी डिमांड

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Jun, 2025 03:54 PM

fci officer arrested red handed while taking bribe

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) के कार्यालय में कार्यरत मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मैनेजर धर्मेंद्र कटारिया ने विभाग के ही क्लर्क से ट्रांसफर के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) के कार्यालय में कार्यरत मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मैनेजर धर्मेंद्र कटारिया ने विभाग के ही क्लर्क से ट्रांसफर के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में एसीबी को शिकायत दी। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप योजना बनाई और मैनेजर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

सोनीपत ACB के इंस्पेक्टर जगजीत ने बताया कि क्लर्क ने शिकायत दी थी कि उनके टांसफर के लिए मैनेजर द्वारा 30 हजार रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है। प्लान के तहत मैनेजर को शिकायतकर्ता के जरिये बुलाया और 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धर्मेंद्र के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है और सभी सबूतों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी मैनेजर पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मैनेजर पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!