राधिका हत्याकांड- आंखों से आंखे मिलाता तो राधिका को मार भी न पाता पिता

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Jul, 2025 06:09 PM

father would not have been able to kill radhika if he had looked into her eyes

बंद कमरे में क्या बात हुई ये किसी को नहीं पता। दीपक ने उसे पीछे से गोली मारी, सामने होता तो आंखों से आंखे मिल जाती। आंखों से आंखे मिलाता तो वह गोली भी न मार पाता।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बंद कमरे में क्या बात हुई ये किसी को नहीं पता। दीपक ने उसे पीछे से गोली मारी, सामने होता तो आंखों से आंखे मिल जाती। आंखों से आंखे मिलाता तो वह गोली भी न मार पाता। यह बात राधिका के ताऊ विजय ने आज मीडिया के सामने आकर कही। उन्होंने कहा कि वह काफी दुखी हैं। बेटी भी चली गई और भाई भी चला गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

हम काफी दुखी हैं। आप सभी से अपील करते हैं कि आप प्रार्थना करो कि बेटी की आत्मा को शांति मिले। अपने आंसुओं को पीते हुए उन्होंने दुखी मन से कहा कि जो भी हुआ वह गलत हुआ। अगर दीपक को राधिका के खेलने से दिक्कत होती तो वह राधिका के खेलने पर पैसे ही क्यों लगाता। 

 

आपको बता दें कि बेटी की हत्या करने वाले आरोपी दीपक का रिमांड पूरा होने के बाद आज गुड़गांव पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर ऐंगल से जांच कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!