पूजा से लौट रहे बाइक सवारों को कैंटर ने रौंदा, पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

Edited By Shivam, Updated: 18 Oct, 2020 04:21 PM

father son died in road accident mother injured

हिसार जिले के उपमंडल हांसी के गांव डाटा में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों (पिता-पुत्र) की मौत हो गई। हादसा डाटा गांव में गौशाला के समीप मोठ लाहरी टी-प्वाईंट पर हुआ, जहां एक कैंटर ने बाइक पर सवार परिवार को रौंद डाला। बाइक पर तीन लोग...

हांसी (संदीप सैनी):हांसी के सिसाय गांव में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव में साला डेरी के निकट चौराहे पर ये हादसा हुआ। बाइक सवार परिवार चौराहे को पार कर रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ आ रहे कैंटर व बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में इतना तेज था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए व बाइक सवार सिसाय गांव निवासी सूरजमल व अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में गंभीर रूप से घायल सूरजमल की पत्नी राजबाला को राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया, लेकिन कुछ ही दूरी पर कैंटर का टायर फट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। 

मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि सूरजमल (50) भिवानी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था व कुछ दिनों से परिवार के साथ वहीं रहता था। रविवार सूरजमल भिवानी से ही अपनी पत्नी राजबाला व बेटे अंकुश के साथ बनभौरी माता के मंदिर में पूजा करने बाइक पर गया था। मंदिर से वापिस आते वक्त सिसाय गांव के पास एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!