Fatehabad: 23 जून से लापता युवक का सिर कटा मिला शव, हत्या की आशंका

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jul, 2022 02:17 PM

fatehabad dead body of missing youth found beheaded since june 23

फतेहाबाद जिले के गांव दैयड़ से 23 जून से लापता मोहन लाल उर्फ मोनू का शव आखिरकार निजी स्कूल की पिछली तरफ गड्ढे में दबा हुआ मिला...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के गांव दैयड़ से 23 जून से लापता मोहन लाल उर्फ मोनू का शव आखिरकार निजी स्कूल की पिछली तरफ गड्ढे में दबा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि शव को गर्दन व धड़ से अलग कर यहां दबाया गया था। अब पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच करेगी। वहीं परिजनों ने युवक के दोस्त संदीप व उसके रिश्तेदार राजेश तथा उनके परिवारों पर हत्या करने के आरोप जड़े हैं। 

परिजनों के अनुसार आरोपी संदीप सीआईए के हत्थे चढ़ गया है, हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही। मृतक मोहन लाल के परिजनों ने बताया कि 23 जून की शाम को मोहन लाल उर्फ मोनू घर से अपने दोस्त संदीप के पास उसके रिश्तेदार के स्कूल में सोने का कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके दोस्त से पूछा तो उसने बताया था कि वह तो रात को ही यहां से चला गया। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। लेकिन परिजनों को उस समय हैरानी हुई, जब उसके बैंक खाते से 2 लाख से ज्यादा रुपये उसके दोस्त के खाते में ट्रांसफर हुए मिले, जिस पर उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने संदीप से पूछताछ की, लेकिन संदीप जवाब नहीं दे पाया और उसके बाद से वह भी गांव से गायब हो गया। परिजनों ने इसके बाद दोस्त पर अपहरण का आरोप जड़ते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था और कई टीमें युवक की तलाश में जुट गई। इसके बाद सीआईए ने जांच अपने हाथ में ली और दो दिन बाद युवक का शव बरामद हो गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!